तरवारा: जल संचय एवं हरियाली के अधूरे की पैमाइश करने पहुचे गंडक एसडीओ

गंडक जेई व संवेदक के विरुद्ध ग्रामीणों ने किया हंगामा

परवेज अख्तर/सीवान: जिले के जी.बी. नगर  तरवारा थाना क्षेत्र के उसरी के कानू टोला स्थित सरकारी पोखरा को लघु जल संसाधन विभाग द्वारा जल जीवन हरियाली योजना के अंतर्गत जल संचय एवं हरियाली तथा पोखरा का जीर्णोद्धार कार्य वित्तीय वर्ष 2019-20 के अंतर्गत शुरुआत तो हुआ, लेकिन कार्य अभी तक अपूर्ण होने के वजह से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है. बताते चलें कि उसरी कानू टोला गांव स्थित सरकारी पोखरा का जल जीवन हरियाली योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2019 -20 के अंतर्गत जल संचय एवं हरियाली तथा पोखरा जीर्णोद्धार का कार्य शिवा कंस्ट्रक्शन के द्वारा शुरू हुए दो वर्ष बीत जाने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं हुआ और अधूरे कार्य को पूर्ण दिखाने के लिए संवेदक शिवा कंस्ट्रक्शन के साथ एसडीओ गंडक विभाग तथा जेई पैमाइश करने उक्त स्थान पर पहुचे ही थे कि ग्रामीणों को पता चल गया और गांव को लोग इकट्ठा हो गए.

उक्त अधिकारियों से पूछताछ करने लगे. जिससे शिवा कंस्ट्रक्शन के प्रोपराइटर, एसडीओ तथा जेई झुंझला कर ग्रामीणों को बोलने लगे. जिसके बाद नाराज ग्रामीणों में हंगामा करना शुरू कर दिया. मौके पर उपस्थित एसडीओ ने बताया कि कार्य पूर्ण नहीं हुआ है. हमलोग कितना काम पूर्ण हुआ है उसका पैमाइश करने आये थे. लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण पैमाइस नहीं कर पाए. संवेदक द्वारा कार्य में लापरवाही की गई है. साथ ही प्राक्कलित राशि का बोर्ड भी सुचारू तरीके से नहीं लगाया गया है. जिससे कार्य के पैमाइस करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. वही ग्रामीणों ने बताया की 26 लाख 63 हजार 894 रुपये की प्राक्कलित राशि के गबन करने में संवेदक जुटे हुए हैं. पोखरा में कोई भी कार्य समुचित तरीके से समय सीमा के अंदर नहीं कारयी गई है. विभाग से मिलकर संवेदक एमबी बुक करवाना चाहते है, जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026