परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के सतवार गांव में रविवार को सात दिवसीय मां काली प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर हाथी-घोड़े व बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का नेतृत्व पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, मुखिया सुरेंद्र प्रसाद, बिहारी साह, भोला प्रसाद ने किया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से आरंभ होकर पूरे पंचायत का भ्रमण करते हुए रामघाट स्थित गंडकी नदी के समीप पहुंची जहां वैदिक मंत्रों के साथ जल भरा गया। श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पेयजल व शरबत की व्यवस्था की गई थी। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर ग्रामीण फूल की वर्षा कर रहे थे।
आचार्य नागेंद्र ओझा ने बताया कि सात दिवसीय यज्ञ में जनकपुर, बनारस एवं अयोध्या के संतों द्वारा प्रवचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यज्ञ कराने से समाज की कुरीतियां दूर होती है। साथ ही यज्ञ परिक्रमा से कई जन्मों का पाप कट जाता है। यज्ञ के हवन से प्रदूषित वातावरण भी शुद्ध होता है। पूजा समिति द्वारा प्रवचन के लिए महिला-पुरुषों के लिए बैरिकेडिंग की गई है ताकि किसी तरह की असुविधा ना हो सके। इस मौके पर अवधेश तिवारी, सूरज प्रसाद, ब्रह्मा सिंह, राजकिशोर सिंह, राजेंद्र सिंह, अरुण सिंह, राम बदन सिंह समेत काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…