बड़हरिया: स्वास्थ्य मेला में सैकड़ों मरीजों का इलाज

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया प्रखंड के रामपुर पंचायत के पलटूहाता बाजार में रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़हरिया के सौजन्य से रविवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन प्रखंड उप प्रमुख प्रतिनिधि सत्येंद्र साह और चिकित्सा प्रभारी डा. प्रभात कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। स्वास्थ्य मेला में विभिन्न रोग विशेषज्ञों द्वारा सैकड़ों मरीजों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवा एवं उचित परामर्श दिए गए। शिविर में काफी संख्या में लोग लाभांवित हुए।

उप प्रमुख ने कहा कि पंचायत के गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवा दिए गए हैं। चिकित्सा प्रभारी डा. प्रभात कुमार ने कहा कि पंचायत में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोग जो अपना समय से पैसे के अभाव में अपनी बीमारी का इलाज नहीं करा पाते हैं उनके लिए यह शिविर का आयोजन किया गया है। इस मौके पर ब्लड, यूरिन, बीपी, शुगर आदि की भी जांच की गई। इस मौके पर डा. अनूप कुमार, मुखिया राजीव कुमार सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक महताब अनवर, अकाउंटेंट सुभाष चंद्र महतो, वार्ड सदस्य चंद्रमा यादव, दारोगा साह आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026