तरवारा: जिले में 48 घंटे के अंदर एक की गोली व एक को चाकू मारकर हत्या

परवेज अख्तर/सिवान : 48 घंटे के अंदर जीबी नगर थाना क्षेत्र में बदमाशों ने एक व्यक्ति की गोली एवं दूसरे की चाकू मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की तथा शव क पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंजरिया निवासी जनक यादव के पुत्र विजय यादव तथा जीबी नगर थाना क्षेत्र के जंगल बेलास टोला श्रीनगर निवासी मजदूर सैनुद्दीन उर्फ बुलेट के रूप में हुई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।पहली घटना सात मार्च को जीबी नगर थाना क्षेत्र के सिसवा कोड़र गांव की है। बदमाशों द्वारा घर से बुलाकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई। इस मामले में गांव के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगा है। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी जनक यादव के पुत्र विजय यादव के रूप में हुई है।

मृतक के पिता जनक यादव ने बताया कि सुबह मेरे गांव के दो व्यक्ति घर आए और मेरे पुत्र को घर से बुलाकर ले गए। उसके एक घंटे बाद गांव से कुछ दूरी पर जीबी नगर थाना क्षेत्र के सिसवां कोड़र गांव में चिमनी के पास सड़क किनारे उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची मुफस्सिल और जीबी नगर थाने की पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं दूसरी घटना होली के दिन बुधवार की रात्रि जंगल बेलास टोला श्रीनगर गांव निवासी मजदूर सैनुद्दीन उर्फ बुलेट की हत्या बदमाशों ने चाकू से गोद कर कर दी। ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह श्रीनगर बाजार के समीप देख इसकी सूचना थाने को दी। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार, पीएसआइ धर्मेंद्र कुमार,राहुल भारती दलबल के साथ मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026