Categories: जिला

तरवारा: सैनुद्दीन की मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के श्रीनगर बाजार के समीप बदमाशों ने बुधवार की रात्रि इब्राहिम मियां के पुत्र सैनुदीन उर्फ बुलेट की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्वजनों के चीत्कार से गांव में शोक का माहौल है। मृतक की पत्नी रुबैदा बीबी, पुत्र नेसार अंसारी, पुत्री गुलाब तारा खातून और फुलतारा खातून समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।

बुधवार की सुबह से लापता थे सैनुद्दीन :

स्वजनों के अनुसार सैनुद्दीन उर्फ बुलेट बुधवार की सुबह से ही लापता थे। उनकी खोजबीन स्वजन कर रहे थे। देर रात्रि तक खोजबीन करने के बावजूद उनका कहीं पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह ग्रामीणों ने उनका शव जंगलबेलास श्रीनगर बाजार के समीप देखा। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना स्वजन तथा थाने को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। स्वजनों के अनुसार सैनुद्दीन गांव के ही चिमनी पर काम करते थे तथा घर से 12 सौ रुपये लेकर गए थे। स्वजन व ग्रामीणों का आशंका है कि बदमाशों ने उनकी हत्या किसी अन्यत्र जगह कर शव को श्रीनगर बाजार के समीप फेंक दिया है। मृतक के शरीर पर जख्म के कई निशान थे। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तथा आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस अपने स्तर से घटना की जांच कर रही है।

सैनुद्दीन उर्फ बुलेट गांव के ही चिमनी भट्ठा पर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा है। उसकी मौत से परिवार में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इस घटना के बाद जनप्रतिनिधि एवं आसपास के लोग स्वजनों को ढाढ़स बंधा रहे थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026