परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना परिसर में शनिवार को थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार व अवर निरीक्षक कंचन कुमारी की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में मोहर्रम को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने का निर्देश दिया गया। थानाध्यक्ष ने कहा कि मोहर्रम में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हो इसके लिए सभी लोग एक-दूसरे का सहयोग करते हुए शांति पूर्ण माहौल में मनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी।
अफवाह फैलाने व शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान बैठक में शामिल सदस्यों ने भी अपना सुझाव दिया। इस पर थानाध्यक्ष ने लोगों को सहयोग करने का आश्वासन दिया। बैठक में तरवारा पंचायत के मुखिया पति रहमतुल्लाह अंसारी, जदयू नेता अब्दुल करीम रिजवी, मो. खुशहाल, राजू यादव, अर्जुन यादव, मंजर इमाम, राकेश यादव, मुखिया अखिलेश्वर तिवारी, मुखिया शंभू यादव समेत समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…