गुठनी: वर्षा शुरू होने पर सरयू नदी के जल स्तर पर आंशिक वृद्धि

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के गुठनी प्रखंड में शुक्रवार व शनिवार को हुई वर्षा के बाद सरयू नदी के जल स्तर में आंशिक वृद्धि देखने को मिली। हालांकि धान की फसलों के लिए यह वर्षा संजीवनी साबित हो रही है। शनिवार की दोपहर सरयू का जलस्तर दरौली में 59.080 मीटर मापा गया जबकि दरौली में खतरे का निशान 60.82 मीटर निर्धारित है। अर्थात दरौली में सरयू नदी खतरे के निशान से अभी 1.738 मीटर नीचे है। वहीं सिसवन में सरयू नदी का जलस्तर 53.989 मीटर मापा गया, जबकि यहां खतरे का निशान 57.04 मीटर निर्धारित है अर्थात सिसवन में सरयू नदी का जल स्तर अभी खतरे के निशान से 3.051 मीटर नीचे है। वहीं बाढ़ विभाग के गुठनी प्रक्षेत्र के जेई रत्नेश कुमार रवि ने बताया कि विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयारी की गई है।

बांध पर निगरानी के लिए नहीं है किसी की तैनाती :

बरसात आते ही बाढ़ बिभाग के पदाधिकारियों की नींद टूट जाती है। हालांकि पहले जुलाई से नवंबर तक सोहागरा से सिसवन तक होमगार्ड के जवानों की तैनाती की जाती थी जिससे बांध की निगरानी के साथ जलस्तर पर भी लगातार नजर रहती थी। बाढ आने की स्थिति में स्थानीय लोगों को सूचना देने में काफी सहूलियत होती थी। लेकिन बाढ विभाग के पदाधिकारीयों द्वारा होमगार्ड की तैनाती बंद कर दिया गया। पदाधिकारियों का यें भी यहना है की बाँधो की निगरानी के लिए मजदूरो को रखा गया है।लेकिन सच्चाई यें है की सोहागरा से सिसवन तक किसी भी मजदूर की तैनाती नहीं किया गया है। यदि तैनाती किया भी गया होगा तों केवल बांढ बिभाग के पदाधिकारीयों के फाइलो तक ही किया गया होगा। तीर बलुआ के लोगों का कहना है कि बांधों की निगरानी के लिए किसी तरह के लोगों की तैनाती नहीं किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026