तरवारा पुलिस ने समाज के 6 दुश्मनों को भेजा जेल, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव में दो अप्रैल को बच्चों के विवाद में दो पक्षों में झड़प हो गया था। इसमें दोनों पक्ष से एक-एक लोग घायल हो गए थे। इस घटना को लेकर गांव में तनाव कायम हो गया। वरीय पदाधिकारियों ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया था। साथ स्थानीय थाने को सुरक्षा के दृष्टिकोण से गांव में कैंप करने का निर्देश दिया गया था। इस मामले में वरीय पदाधिकारी के आदेश पर पुलिस ने दोनों तरफ से 11 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी की थी।

इस मामले में पुलिस नौरंगा निवासी सुजीत मिश्रा,विकास कुमार, सचिन मिश्रा,वसीम अख्तर,सरफराज अहमद तथा भोला मियां उर्फ नसरुद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी नामजद आरोपितों को मंगलवार को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से न्यायाधीश ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।वहीं दर्ज कांड के अनुसंधानकर्ता मनोरंजन कुमार ने बताया कि शेष आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024