Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

तरवारा:– नहीं रहे मजहरूल हक डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर अजीत कुमार अस्थाना

परवेज़ अख्तर/सिवान:
मजहरुल हक डिग्री कॉलेज तरवारा के गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉक्टर अजित कुमार अस्थाना का इलाज के क्रम में दिल्ली के एक अस्पताल में रविवार की देर संध्या में निधन हो गया. उनकी मृत्यु की सूचना मिलते ही कॉलेज परिवार में शोक की लहर दौड़ गई. दोपहर 12 बजे कॉलेज के प्राचार्य सुबोध कुमार की अध्यक्षता में कॉलेज के सभागार में एक शोक सभा का आयोजन किया गया. प्राचार्य सुबोध कुमार ने प्रो. अस्थाना जी को कुशल प्राध्यापक बताया तथा महाविद्यालय में उनके द्वारा किए कार्य पर प्रकाश डाला तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया. उपरोक्त अवसर पर प्रो. अमरनाथ सिंह, कौशल किशोर पांडेय, कुमार सत्यम सिंह, नन्दकिशोर प्रसाद, शम्भूनाथ प्रसाद, विकाश आनन्द, प्रभुदेव नारायण, अवधेश शर्मा, विनय कुमार सिंह, कुमार श्याम, कामता सिंह, ओमप्रकाश नारायण सिंह, निशिकांत शाही, अशोक भारती इत्यादि महाविद्यालय के सभी शिक्षक तथा शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे. इधर इनके लिए सीवान शहर

स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में भी एक विशाल शोक सभा का आयोजन किया गया. जिसका संचालन आर्य समाज के मंत्री संजीव कुमार जी की अध्यक्षता में हुआ. यहां इनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला गया और इनके मिलनसार व्यक्तित्व की विस्तार से चर्चा की गई. श्रद्धांजलि देने वालों में संजीव कुमार मिश्र, संजय कुमार,  जय कुमार, विकाश आनन्द, संजय पांडे, विशाल कुमार, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद रफी सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित हुए. इसके साथ ही सीवान के सभी प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न कोचिंग संस्थानों में भी शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गयी और सम्पूर्ण जिले में एक दिन के लिए निजी कोचिंग संस्थानों को बंद रखा गया.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026