परवेज़ अख्तर/सीवान:
सोमवार को नगर थाना क्षेत्र के आनंद नगर मोहल्ले के एक घर में दो संदिग्ध युवकों को मोहल्ले के लोगों ने पकड़ लिया. घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि गोवर्धन पूजा को लेकर पूरे मोहल्ले की महिलाएं पूजा करने निकली हुई थी और इसी दौरान दो संदिग्ध युवक मोहल्ले के संजय श्रीवास्तव के मकान में चोरी की नीयत से घुसे हुए थे. जिसके बाद घर के बच्चों ने शोर मचाया तो मुहल्ले के लोगों ने उन दोनों युवकों को घर में ही पकड़ लिया.
पकड़े गए युवकों से स्थानीय लोगों ने उनका नाम पता पूछा तो उन लोगों ने इधर उधर की बातों में लोगों को उलझाने का प्रयास किया. जिसके बाद मोहल्ले वासियों ने उन दोनों युवकों की पिटाई की और इसकी सूचना नगर थाने की पुलिस को दी. मौके पर नगर थाने की पुलिस ने इन दोनों युवकों को अपने हिरासत में लेकर थाने लेकर चली गई. नगर थाने की पुलिस ने इस मामले में अभी तक किसी तरह का कंप्लेन नहीं मिलने की बात कही है. पुलिस का कहना है कि पकड़े गए युवकों की जांच की जा रही है. जांच में सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…