Categories: Siwan News

तरवारा: धक्का मारने के विवाद को लेकर किन्नर थाना पहुंच किया किया घेराव

परवेज अख्तर/सिवान: तरवारा जीबी नगर थाना छेत्र के काला डुमड़ा पंचायत क्षेत्र के पूर्व मुखिया वीरेंद्र राम के भतीजा किशोर राम ने बुधबार की रात्रि शनिचरा बाबा स्थान के पास अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल से रागिनी किन्नर को धक्का मार दिया जिससे रागिनी किन्नर गंभीर रूप से घायल हो गई तथा मोटरसाइकिल से गिरने के बाद किशोर राम भी घायल हो गया। घायल अवस्था में दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर इलाज करवाया गया ।

वहीं इस घटना के बाद आक्रोशित किन्नरों ने किशोर राम के मोटरसाइकिल को अपने पास रख लिया जिसको लेकर दोनों पक्षों में तनाव व्याप्त हो गया और मारपीट की घटना हो गई। मारपीट की घटना के बाद किन्नर समाज के मुखिया पलक किन्नर ने स्थानीय थाना में आवेदन देकर मुखिया के भतीजा किशोर राम को नामजद करते हुए न्याय की गुहार लगाई।

थाना से न्याय नहीं मिलने के कारण आक्रोशित किन्नरों ने शनिवार को थाना का घेराव करते हुए न्याय की मांग करने लगे जिसके बाद बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करवाया।इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि बुद्धिजीवी वर्ग तथा सामाजिक कार्यकर्ता के पहल पर मामले को सुलझा दिया गया है तथा मुखिया के भतीजे पर घायल रागिनी किन्नर का समुचित इलाज करवाने की फैसला ली गई हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024