आंदर: बच्चों को खेल के प्रति किया जा रहा जागरूक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के रानी अहिल्याबाई स्पोर्ट्स एकेडमी सहसरांव के तहत रामकृष्ण उच्च सह इंटर कालेज खेल मैदान में बच्चों को खेल के प्रति जागरूक किया जा रहा है। एकेडमी के सचिव सह खेल शिक्षक तेजप्रताप सिंह द्वारा छह से 15 आयु के बच्चों को निःस्वार्थ खेल के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही बिहार व राज्यस्तर पर खेलने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस एकेडमी के सचिव ने बताया कि खेल के प्रति बच्चों की संख्या दिन- प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पांच माह पहले इस एकेडमी का गठन किया गया था। उस समय मात्र पांच बच्चे थे। आज बच्चों की संख्या 70 हो चुकी है। इसमें 35 लडकियां व 35 लड़के शामिल हैं।

रोजाना संध्या पांच से छह बजे तक बच्चों को 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीअर, 600 मीटर, 800 मीटर दौड़ एवं खो-खो, कबड्डी, फुटबाल, वालीबाल समेत आदि खेल के प्रति जागरूक व प्रशिक्षण दिया जा रहा है। एकेडमी में खेलनेवाले बच्चों के प्रति अब लोगों में भी रुचि देखने को मिल रही है। असांव निवासी डा. विकास कुमार द्वारा एकेडमी को आर्थिक मदद करने का आश्वासन दिया गया है, वहीं असांव निवासी मृत्युंजय पांडेय द्वारा एकेडमी को आर्थिक सहयोग किया गया। ग्रामीणों द्वारा लगातार कर्मी को सहयोग करने का आश्वासन मिल रहा है। वहीं प्रधानाध्यापक जाहिद हुसैन अंसारी ने कहा कि बच्चों को अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहिए, क्योंकि जो समय निकल जाता, फिर वापस नहीं आता है। साथ ही बच्चों की रुचि खेल के प्रति बनी रहना चाहिए। इससे बच्चों का शरीर और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026