तरवारा: युवक के लापता होने से स्वजन चिंतित, पुत्र की बरामदगी की लगा रहे गुहार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के धनपुरा (चांदपुर) गांव से एक युवक 29 अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गया। इस मामले में स्वजन जीबी नगर थाना में आवेदन देकर बरामदगी की गुहार लगाई है। गायब युवक वीरेंद्र नट का पुत्र राजेश नट बताया जाता है। उसका कहीं पता नहीं चलने से स्वजन अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं। राजेश चार भाइयों में दूसरा है। उसके गायब होने से पिता समेत मां चंद्रज्योति देवी समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वीरेंद्र नट ने बताया कि उसका पुत्र राजेश 29 अक्टूबर को घूमने के लिए घर से निकला था।

जब वह देर शाम तक घर नहीं लौटा तो उसकी चिंता हुई। स्वजन उसकी खोजबीन करने लगे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। उसके 10 दिन बीत गए, लेकिन कहीं सुराग नहीं लग पा रहा है। उसे घर नहीं लौटने से स्वजन अनहोनी की आशंका व्यक्त कर रहे हैं। स्वजन इस मामले में जीबी नगर थाना में आवेदन देकर पुत्र की बरामदगी की गुहार लगाई। मामले में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि गायब युवक की बरामदगी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। शीघ्र ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024