तरवारा: सरैया के युवक की कुवैत में सड़क दुर्घटना में मौत

  • नौ साल से वेल्डिंग का करता था काम
  • मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के भरतपुरा पंचायत के सरैया गांव के एक युवक की शुक्रवार को कुवैत में हुई सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी। मृत रोजाद्दीन अंसारी का पुत्र सोहराब अंसारी था। वह कुवैत के अलसैफी कंपनी में वेल्डर का काम करता था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पति की याद में पत्नी बिस्मिल्लाह खातून बेसुध पड़ी है। जबकि पांच दिन से बच्चों व परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक को दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। पिछले साल बड़ी लड़की की शादी कर तीसरी बार कुवैत गया था। युवक की कमाई से पूरे परिवार का भरण पोषण चल रहा था। पत्नी को अपने बच्चों के भरण पोषण की चिंता सताने लगी है। परिवार के सहीम अंसारी ने बताया कि सोहराब काफी मिलनसार स्वभाव का था।

वह कुवैत की अलसैफी कंपनी में 9 वर्षों से काम करता था। बेटी की शादी करने के बाद तीसरी बार कुवैत गया था। हाल ही में 31 जनवरी को कुवैत से वापस घर आने वाला था। इसी बीच एक कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। जिसमें वह वेल्डिंग का काम कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की चपेट में आने से उसकी घटनास्थल पर मौत हो गयी। कंपनी द्वारा जिस तिथि को उसकी फ्लाइट थी। उसी फ्लाइट से उसका शव 31 जनवरी को भेज दिया गया है। युवक का पार्थिव शरीर बुधवार की देर रात तक पहुंचने वाला है। युवक के शव के आने के इंतजार में परिजन पटना पहुंच गए हैं। सरैया गांव के लोग शव के आने का इंतजार कर रहे हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024