तरवारा बाजार के सड़क दुर्घटना में एक कि मौत, चार घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के मजहरुल हक डिग्री महाविद्यालय के पास एस एच 73 पर बुधबार की देर संध्या मोटरसाइकिल से मोटरसाइकिल की आमने सामने से जबर्दस्त टक्कर हो गई जिससे एक मोटरसाइकिल चालक की मौत घटना स्थल पर हो गई जबकि सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बतादे की बसंतपुर थाना क्षेत्र के तीन लड़के परीक्षा देकर मोटरसाइकिल से सवार होकर अपने घर जा रहे थे तभी जीबी नगर थाना क्षेत्र के माधोपुर गाँव के दो लड़के मोटरसाइकिल से सवार होकर तरवारा बाजार के तरफ आ रहे थे तभी मजहरुल हक डिग्री महाविद्यालय के पास दोनों में सामने से टक्कर हो गई।

घायलों में माधोपुर गाँव के ओसीहर राम के पुत्र राकेश राम उर्फ ढेलू व सनजय राम के पुत्र अनीस राम के रूप में की गई है। सड़क दुर्घटना की खबर मिलते ही अवर निरीक्षक धर्मेद्र कुमार ने दल बल के साथ मौके पर पहुँच का सभी घायलों को इलाज के लिए ग्रामीणों के सहयोग से सदर अस्पताल पहुँचाया और दुर्घटना ग्रस्त दोनों बाईक को जप्त कर लिया। मृतक की पहचान बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा निवासी मन्नू कुमार के रूप में हुई। जबकि घायलों की पहचान बसंतपुर थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा निवासी रजनीश तिवारी, गेहूं राम, जीबी नगर थाना क्षेत्र के माधोपुर निवासी ओसिहर राम के पुत्र राकेश राम उर्फ ढेलु व संजय राम के पुत्र अनीस राम के रूप में की गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026