परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के सुरवला गांव में गुरुवार की सुबह भूमि की हिस्सेदारी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी। मारपीट के दौरान एक पक्ष से एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल भर्ती कराया गया। घायल की पहचान शंभू राम के पुत्र राधेश्याम राम के रूप में हुई। स्वजनों ने बताया कि घर के पास ही भूमि है।
इसमे चार लोग हिस्सेदार हैं लेकिन तीन लोग पहले से अपना हिस्सा कब्जा किये हुए हैं। जब हमलोग अपने हिस्से की भूमि पर कब्जा के लिए जाते है तो मारपीट की जाती है। गुरुवार की सुबह भी हमलोग अपने हिस्से की भूमि के लिए गए तो मारपीट कर घायल कर दिया गया।उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में स्थानीय थाना को जानकारी दी गयी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…