परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना परिसर में रविवार को बकरीद को ले थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में थानाध्यक्ष ने बकरीद को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों पर पुलिस की नजर है। अफवाह फैलाने एवं शांतिपूर्ण भंग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बकरीद में कोई बाधा उत्पन्न नहीं हो इसके लिए सभी लोग एक-दूसरे का सहयोग करते हुए शांति पूर्ण माहौल में बकरीद मनाएं। इस दौरान बैठक में शामिल जनप्रतिनिधि व बुद्धजीवियों ने भी अपना- अपना सुझाव दिया।
थानाध्यक्ष ने कहा कि बकरीद के दौरान मस्जिद समेत अन्य जगहों पर पर विधि व्यवस्था को के लिए पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने सभी समुदाय के लोगों को एक-दूसरे मिलजुलकर बकरीद को भाइचारा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की अपील की। इस मौके पर तरवारा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि रहमत उल्लाह अंसारी ,जदयू नेता अब्दुल करीम रिजवी, जदयू नेता निकेश चंद्र तिवारी, मुखिया अखिलेश्वर तिवारी, सच्चिदानंद सिंह, मुखिया असगर मियां, मनंजय सिंह, अहमद अली आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…