परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा दस दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर सिवान से भोपाल के लिए रविवार को भाजपा कार्यकर्ता रवाना हुए। इस संबंध में भाजपा के मीडिया प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि भोपाल में 27 जून को होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत सिवान जिले से सात प्रमुख कार्यकर्ता की टोली बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन से रवाना हुई। लोकसभा प्रभारी मनीष कुमार सिंह ने बताया की 26 जून को हम लोग भोपाल पहुंचेंगे, 27 जून को हम सब मोदी की विशेष कार्यक्रम में शामिल होकर पार्टी दौरा दिए गए दिशानिर्देश पर कार्यक्रम करेंगे।
प्रभारी रवि रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि 10 दिवसीय राष्ट्रीय प्रवास कार्यक्रम के तहत पांच चुनावी राज्य में हम सब अलग अलग जिले में जाकर बैठक में शामिल होंगे और प्रवास करके बूथ सशक्तीकरण का काम करेंगे।यात्रा दल में प्रमुख रूप से भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, जेपी पांडेय, अमर ज्योति तिवारी, कुंदन दुबे, अविनाश यादव शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…