तरवारा: बाइक सवार तीन बदमाशों ने जीविका दीदी से 90 हजार रुपये लूटे

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के पचरुखी-तरवारा मुख्य मार्ग स्थित चिमनी के पास गुरुवार की शाम एक बाइक पर सवार हथियारबंद तीन अज्ञात बदमाशों ने जीविका दीदी से 90 हजार रुपये की लूट कर ली और फरार हो गए। इस संबंध में जीविका दीदी सकरा निवासी मिथिलेश राम की पत्नी ममता देवी के आवेदन पर तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ममता देवी ने आरोप लगाया है कि वह गुरुवार को शारदा देवी, विजांती देवी तथा सुनीता देवी के साथ महाराजगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा से 90 हजार रुपये की निकासी कर सवारी गाड़ी से नवका बाजार पहुंची।

जब वह नवका बाजार से आटो में सवार होकर अपने घर लौट रही थी, तभी एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर आटो को ओवरटेक कर चिमनी के पास गाड़ी को रोक लिया और मेरे पास से रुपये भरा बैग छीनने लगे। जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने सिर पर बंदूक के बट से प्रहार कर घायल कर दिया तथा रुपये भरा बैग लेकर फरार हो गए। तीनों बदमाश गमछा से मुंह ढके हुए थे इससे उनकी पहचान नहीं हो पाई। घटना की जानकारी होने पर स्वजन भी वहां पहुंच गए तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल ममता देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराए। इलाज कराने के बाद ममता देवी ने शुक्रवार को थाना पहुंच तीन अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है। पुलिस बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है। शीघ्र ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026