लकड़ी नबीगंज: प्रधानाध्यापक की संदेहास्पद स्थिति में मौत, सारण के पानापुर नहर से शव बरामद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के पड़ौली उज्जैन टोला वासी वीरेंद्र सिंह के पुत्र सह पड़ौली दलित टोला प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार सिंह की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई। उनका शव शुक्रवार को सारण के पानापुर थाना क्षेत्र के शिवरी स्थित गंडक नदी से लोगों ने बरामद किया। वे गुरुवार से ही घर से लापता थे। इसकी सूचना मिलते ही भाई डा. दिनेश कुमार सिंह, डा. अनिल कुमार सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष रामकुमार सिंह, बबलू कुमार सिंह, उप प्रमुख प्रेम राजन सिंह उर्फ टिंकू सिंह आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंच शव को बरामद कर घर लाए। सूचना पर पानापुर की पुलिस भी मृत सुनील कुमार के घर पहुंच शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दी।

इस घटना के बाद मृतक की पत्नी सीमा देवी, मां सुनैना देवी, पुत्र गाेलू कुमार, भोलू समेत अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। स्वजनों के अनुसार प्रधानाध्यापक गुरुवार को अपने घर से सुबह छह बजे टहलने के लिए निकले थे, लेकिन वे दोपहर तक ना घर लौटे और ना ही अपने विद्यालय पहुंचे तो चिंता हुई और उनकी खोजबीन में सभी लोग जुट गए। विद्यालय के शिक्षणकर्मी प्रधानाध्यापक के घर पहुंचकर विद्यालय की चाबी लाकर विद्यालय खोले। इसी बीच शुक्रवार की शाम सारण के पानापुर के शिवरी गांव स्थित गंडक नहर से उनका शव संदेहास्पद परिस्थिति में ग्रामीणों ने बरामद किया और शव की तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी। स्वजन फेसबुक पर शव की पहचान कर घटनास्थल पर पहुंच शव को घर लाए। बता दें कि उन्हें दो पुत्र हैं और वे पांच भाइयों में सबसे बड़े थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026