परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी.नगर थाना क्षेत्र के नथनपुरा गांव स्थित एस एच 73 से पुलिस गस्ती दल में शामिल पीएसआई श्री धर्मेन्द्र कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से शनिवार की देर संध्या दो युवक को पुलिस ने एक मोटरसाइकिल व हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिए।जबकि मौके का फ़ायदा उठा कर एक अपराधी भागने में सफल रहा।गिरफ्तार दोनों युवक की पहचान पचरुखी थाना क्षेत्र के इटवा गांव निवासी मकेश्वर सिंह के पुत्र सुजीत कुमार व स्वर्गीय जयनारायण साह के पुत्र सुजीत कुमार साह के रूप में की गई है।
इस संदर्भ में थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर श्री प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों को एक देशी हथियार व एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार दोनों युवकों से पूछताछ की जा रही है,बाद में वरीय पुलिस पदाधिकारी के दिशा निर्देश के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…