परवेज अख्तर/सिवान: बाजार वासियों ने कभी सोचा भी नहीं था कि शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के लिए संचालित मुख्यमंत्री नल जल योजना कभी जी का जंजाल बन जाएगा। प्रखंड मुख्यालय के तरवारा-बड़हरिया मुख्य मार्ग पेट्रोल पंप के सटे दक्षिण नल जल का पाइप लगभग महीनों से फट चुका है। जिससे आम जन को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। पाइप फट जाने से नल का पानी सड़क पर बह रहा है।
जिससे जब भी नलजल की आपूर्ति होती है तो सड़क पर ही पानी लग जाता है। जिससे दुकानदारों और यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही साथ ही इस सड़क पर लगातार जलजमाव होने से सड़क टूटने का खतरा भी बढ़ गया है। दुकानदार पदाधिकारियों से कई बार गुहार भी लगा चुके हैं। लेकिन सड़क पर पानी गिरने का यह सिलसिला बदस्तूर जारी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…