परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के उसरी तथा नथनपुरा गांव में छापेमारी करते हुए पुलिस ने देसी पिस्टल तथा दो जिंदा कारतूस के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान उसरी गांव निवासी हरिशंकर सिंह के पुत्र संदीप सिंह तथा नथनपुरा गांव निवासी अजय लाल साह के पुत्र धर्मेंद्र कुमार साह के रूप में की गई है. दर्ज कांड के अनुसंधानकर्ता अवर निरीक्षक मनोरंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी करते हुए देसी पिस्टल तथा दो जिंदा कारतूस के साथ नथनपुरा गांव के धर्मेंद्र कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है.
जिसके निशानदेही पर छापेमारी करते हुए उसरी गांव निवासी संदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया. इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों व्यक्तियों को पुलिस अभिरक्षा में आवश्यक पूछताछ के बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी के आदेश के आलोक में कानूनी कार्यवाही करते हुए पुलिस अभिरक्षा में गुरुवार को जेल भेज दिया गया.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…