सीवान में अनियंत्रित ऑटो पलटा गंभीर रूप से घायल हुआ यात्री

परवेज अख्तर/सिवान: शहर मुख्यालय के रतनपुरा पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार को ऑटो पलटने की वजह से ऑटो सवार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित यात्री को सीवान के सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी इलाज चल रही हैं। वहीं घायल पीड़ित की पहचान जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी 28 वर्षीय राजू शाह के रूप में हुई हैं। इस संबंध में घायल पीड़ित ने बताया कि वह राजस्थान में रहकर नौकरी करता हैं। होली पर्व को लेकर वह परिवार वालों के साथ होली खेलने के लिए अपने घर बसंतपुर थाना क्षेत्र के उसरी गांव जाने के लिए ऑटो में बैठा था इसी दौरान शहर के नथनपुरा पेट्रोल पंप के समीप ऑटो चालक ने अपना नियंत्रण खो बैठा।

जिसके बाद ऑटो वही पलट गई। पीड़ित यात्री के सर और पैर में काफी गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद उसकी इलाज सीवान के सदर अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में चल रही है। हालांकि गनीमत की बात यह रही कि ऑटो रिजर्व होने की वजह से उसमें केवल एक ही यात्री बैठा था। पीड़ित ने बताया की जब ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा उस समय ऑटो का चालक ऑटो छोड़कर बाहर कूद गया। हालांकि वह व्यक्ति अंदर बैठे होने की वजह से उसी में फंस गया। आस-पड़ोस के लोगों ने उसको ऑटो से बाहर निकाला जिसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि पीड़ित युवक का इलाज किया गया है उसकी स्थिति सामान्य हैं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024