तरवारा: सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार घायल, एक की हालात गंभीर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के तरवारा-पचरुखी मुख्य पथ पर बुद्धिछपरा गांव के नजदीक जिन बाबा के पास बुधवार को अल्टो कार व बाइक में टक्कर हो गयी. जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताते चले कि बुधवार को दोपहर पचरुखी से तरवारा बाजार के तरफ जाने के क्रम में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सहुली ग्राम निवासी रजनीश कुमार (35) व नागेंद्र महतो (50) तरवारा-पचरुखी मुख्य पथ पर बुद्धिछपरा गांव के नजदीक जिन बाबा के पास तरवारा के तरफ से तेज गति से आ रही मारुति आल्टो कार के अनियंत्रित होने के कारण चपेट में आने से आमने-सामने की टक्कर हो गयी.

जिसमें दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. टक्कर की आवाज इतनी जोरदार थी कि टक्कर की आवाज सुनकर अगल-बगल खेत में काम कर रहे लोग सड़क की तरफ दौड़ पड़े. जब तक लोग मौके पर पहुंचते तब तक मौके का फायदा उठाकर कार चालक कार लेकर फरार हो गया. जिसके बाद ग्रमीणों ने आनन फानन में स्थानीय थाना पुलिस को सूचना दिया. जिसके बाद स्थानीय थाना पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को इलाज हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिली है. जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026