खुशखबरी- गुरूवार से पूरी तरह खुल जाएगा दाहा पुल, हल्के चार पहिया वाहनों की ही होगी इंट्री

परवेज अख्तर/सिवान: जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में शुक्रवार से दाहा नदी पुल पर यातायात चालू करने का निर्णय लिया गया. बैठक में उपस्थित वरीय परियोजना अभियंता,बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लि. सारण प्रमंडल, छपरा द्वारा बताया गया कि सिवान-मैरवा गुठनी पथ में दाहा नदी पर बने आरसीसी पुल के क्षतिग्रस्त गार्टर की मरम्मती का कार्य पूर्ण हो गया है. इसलिए जिला पदाधिकारी द्वारा दाहा नदी पुल पर 25 फरवरी से परिचालन प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया.

इस दौरान केवल कार/चार पहिया लाइट वेट वाहन जिसमें ऑटो रिक्शा, दो पहिया वाहन, पिक अप 207, साइकिल आदि छोटे वाहनों का परिचालन की अनुमति होगी. इस पुल पर फिलहाल ट्रक, टेलर सभी प्रकार के बस, सभी मालवाहक वाहन, पिक अप 407 भान आदि भारी वाहनों का परिचालन पूर्णतः बंद रहेगा.

उनका परिचालन पूर्व की तरह बाईपास होकर ही होगा. जिला पदाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकरी को पुल के दोनों छोर पर दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया है.

यातायात प्रभारी को नो इंट्री आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराने का निर्देश दिया गया. बैठक में पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला भुअर्जन पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता, पथ प्रमंडल, वरीय परियोजना अभियंता ,बिहार राज्य पुल निर्माण निगम लि., यातायात प्रभारी, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकार मौजूद थे.

दाहा नदी के पश्चिमी छोर के किनारे लगा पेड़ की डाली गिरी

दाहा नदी पुल के पश्चिमी छोर के किनारे मौजूद पेड़ की एक मोटी डाली बुधवार की दोपहर में अचानक से टूटकर गिर गई. संयोग था कि उस समय वहां से होकर ज्यादा लोग नहीं गुजर रहे थे. नहीं तो एक बड़ी घटना घटित हो जाती.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026