परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना की गश्त दल ने रविवार की रात हयातपुर गांव से अपराध की योजना बनाते दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस ने बदमाशों के पास से एक चाकू, एक देसी कट्टा एवं दो गोली बरामद की है। गिरफ्तार बदमाशों की पहचान हयातपुर निवासी यूसुफ राजा और लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के भोपतपुर निवासी अकबर अली के रूप में की गई है।ज्ञात हो कि हयातपुर गांव में यूसुफ राजा एवं अकबर अली किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने दलबल के साथ हयातपुर गांव पहुंच दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जांच के दौरान पुलिस ने बदमाशों के पास से एक चाकू, एक देसी कट्टा एवं दो गोली बरामद की है। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों गिरफ्तार बदमाशों को पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से न्यायाधीश ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…