सिवान: कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई मद्य निषेध सिपाही की लिखित परीक्षा, पांच परीक्षार्थी निष्कासित

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), पटना द्वारा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही पद पर नियुक्ति के लिए रविवार को जिले के 17 केंद्रों पर कदाचारमुक्त माहौल में लिखित परीक्षा आयोजित हुई। इस दौरान दो परीक्षा केंद्रों से नकल के आरोप में पांच परीक्षार्थियों को परीक्षा से निष्कासित कर दिया गया। जिला शिक्षा विभाग कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कुल 10 हजार 422 परीक्षाार्थियों में सात हजार 514 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि दो हजार 908 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस दौरान दिल्ली पब्लिक स्कूल केंद्र से चार व इकरा पब्लिक स्कूल केंद्र से एक परीक्षार्थी को नकल के आरोप में परीक्षा से निष्कासित किया गया।

परीक्षा से पूर्व गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए सभी परीक्षार्थियों की गहनतापूर्वक जांच के बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराया गया। हालांकि प्रवेश गेट पर ही परीक्षार्थियों का जूता, बेल्ट, इलेक्ट्रनिक गैजेट्स, घड़ी आदि को निकलवा दिया गया था। परीक्षा के दौरान डीएम ने वरीय पदाधिकारियों के साथ करीब चार केंद्रों का जायजा लिया। सदर एसडीओ रामबाबू बैठा ने बताया कि इस दौरान वीएम हाईस्कूल सह राजकीय इंटर कालेज, महावीरी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, महावीरी सरस्वती विद्या मंदिर विजयहाता सहित एक अन्य विद्यालय में परीक्षा का जायजा लिया। मौके पर एसडीपीओ फिरोज आलम, सदर बीडीओ विनीत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026