परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाना क्षेत्र के फखरुद्दीनपुर बाजार के समीप स्थानीय थाने की पुलिस ने बुधवार की शाम 40 लीटर देसी शराब व बाइक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान थाना क्षेत्र के सिसवा निवासी सचिन कुमार और बड़हरिया थाना क्षेत्र के तीनभेड़िया निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है।
ज्ञात हो कि ये दोनों शराब तस्कर 40 लीटर देसी शराब को बाइक से लेकर कहीं पहुंचाने जा रहे थे, तभी पुलिस को इसकी सूचना मिल गई और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को फखरुद्दीनपुर के समीप से गिरफ्तार कर लिया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों शराब तस्करों को पुलिस अभिरक्षा में गुरुवार को जेल भेज दिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…