परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार पर गुरुवार की देर रात अज्ञात अनियंत्रित कार ने दो होमगार्ड के जवान को धक्का मार कर घायल कर दिया। दोनों जवान को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया। जहां दोनों की स्थिति गंभीर को देखकर डाक्टर ने पटना रेफर कर दिया। घायल दोनों जवानों की पहचान जीबीनगर थाना क्षेत्र के जलालपुर निवासी मुन्ना सिंह तथा हरिहरपुर निवासी राज नारायण ठाकुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार दोनों जवान बाइक पर सवार होकर जीबीनगर किसी काम के सिलसिले में पहुंचे थे। इसी दौरान तरवारा बाजार के समीप किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया। बता दें कि दोनों होमगार्ड जवान शहर के बबुनिया मोड़ स्थित पंजाब नेशनल बैंक में तैनात हैं। इधर जैसे ही जानकारी होमगार्ड कार्यालय में स्थित अन्य जवानों को हुई सभी आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचे। स्वजनों ने बताया कि दोनों जवान शुरू से ही एक साथ ड्यूटी पर तैनात हैं और वह हमेशा एक दूसरे के साथ ही आते जाते थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…