सिवान सदर अस्पताल से जवानों की आंख में धूल झोंक कर आरोपित फरार

परवेज अख्तर/सिवान: सदर अस्पताल में इलाजरत मारपीट का आरोपित बजरंगी पांडेय गुरुवार की रात सुरक्षा में तैनात दो जवानों की आंख में धूल झोंक कर फरार हो गया। बजरंगी ने नजदीक में इलाजरत दूसरे मरीज की पत्नी का 50 हजार रुपया एवं मोबाइल भी चोरी कर लिया और फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे नगर थाना इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित ने मामले की जांच कर फरार आरोपित की सुरक्षा के लिए तैनात दो जवानों पर विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है। पुलिस गुरुवार की रात से फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है लेकिन शुक्रवार की शाम तक पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व शहर के गांधी मैदान पोखरा निवासी बाला पांडेय के पुत्र बजरंगी पांडेय ने अपने पिता संग मारपीट की थी।

इसमें वह घायल हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए सदर अस्पताल के पुरुष वार्ड में भर्ती कराया था। इलाज के क्रम में गुरुवार की रात्रि बजरंगी पांडेय ने जब सुरक्षा में तैनात जवानों को सोया हुआ पाया तो हथकड़ी सरका कर फरार हो गया और भागने के क्रम में अपने बेड के नजदीक इलाजरत एक दूसरे मरीज आनंद नगर प्रोफेसर कालोनी निवासी पीयूष श्रीवास्तव की पत्नी का 50 हजार रुपये और मोबाइल भी लेकर चलता बना। बता दें कि बजरंगी अपने पिता संग मारपीट के क्रम में घायल हो गया था और पिछले 20 दिनों से तबीयत खराब होने के कारण अस्पताल में इलाजरत था। बता दें कि बजरंगी एक पेशेवर बदमाश है और उस पर लूट, छिनतई जैसे कई मामले जिले के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026