✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के जीबी नगर थाना क्षेत्र के हजपुरवा गांव में आईपीएल मैच देखने के दौरान बच्चों में मारपीट हो गई.हल्ला हंगामा होता देख दोनो बच्चो के परिजन मौके पर पहुंचे. जहां दोनो तरफ से जमकर मारपीट हो गई.जिसमें एक पक्ष से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां दो का हालत गंभीर बना हुआ हैं. घायलों की पहचान हजपुरवा गांव निवासी राम लखन महतो,उपेंद्र महतो व हरेश कुमार के रूप में हुआ है.घटना के संबंध में घायलों ने बताया की सोमवार की सुबह घर के बाहर आईपीएल मैच टीवी पर सभी बच्चे देख रहे थे.
उसी दौरान दो बच्चे आपस में लड़ाई झगड़ा करने लगें. शोर हंगामा सुनकर सभी लोग मौके पर पहुंचे.उसी दौरान दूसरे पक्ष से आए लोगों ने गाली गलौज करने लगें.विरोध करने कर उनलोगो ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया. जिसमे तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.इस मामले में घायल ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…