धनौती: क्रिकेट खेलने के बहाने बुलाकर युवक को घोंपा चाकू, हालत गंभीर

तीनों आरोपियो की हो गई है पहचान, घायल ने थाना में की शिकायत

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
ज़िले के धनौती ओपी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में क्रिकेट खेलने के बहाने घर से बुलाकर एक युवक को आरोपियो ने चाकू घोंप कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के दौरान आरोपियों ने घायल का मोबाइल छीनकर फरार हो गए.गंभीर अवस्था में घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घायल युवक की पहचान सलेमपुर गांव निवासी राजेश भगत का पुत्र राजा कुमार के रूप में हुआ है. घटना के संबंध में घायल युवक ने बताया की घर में परिवार के साथ बैठा था. उसी दौरान बगल गांव से तीन लड़के घर के बाहर आए और मैच खेलने के लिए दवाब बनाने लगे.

तीनों युवक परिचय के ही थी. मैच खेलने के लिए खेत के तरफ सभी लोग गए. उसी दौरान एक युवक मोबाइल छीनने लगा.विरोध करने पर सभी मिलकर मारपीट करने लगें. एक आरोपी ने चाकू से दाहिने हाथ और पेट में चाकू घोंप दिया. हालांकि हाथ में चाकू गंभीर लगी हुई है जबकि पेट के साइड से चाकू निकल गया है.लहूलुहान होता देख सभी आरोपी फरार हो गए.घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने परिजन को दिया.आनन फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.इस मामले में घायल ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पंहुच कर मामले की जांच में जुटी हुई है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026