तरवारा: बाइक से गिरकर घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर तरवारा थाना क्षेत्र के फखरुद्दीन पुर गांव के समीप शुक्रवार की देर रात्रि बाइक से गिर कर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान घायल महिला की मौत हो गई। मृत महिला की पहचान जीबी नगर थाना क्षेत्र के भेलपुर गांव निवासी राधिका देवी के रूप में हुई है। स्वजनों ने बताया कि महिला अपने भतीजे के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। इसी दौरान फखरुद्दीन पुर गांव के समीप बाइक से गिर जाने से गंभीर रूप में घायल हो गईं। वहीं सदर अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने उनका इलाज किया लेकिन इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गई।

महिला की मृत्यु के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। सदर अस्पताल में स्वजन बगैर पोस्टमार्टम कराए ही शव को लेकर घर लौट गए। घटना की जानकारी के बाद पुलिस स्वजनों ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए उन्हें सौंपने की बात कर रही थी, लेकिन परिजनों ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस बैरंग वापस लौट गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर कुत्ते को बचाने के दौरान युवक ने अचानक बाइक का ब्रेक लगा दिया इस कारण अनियंत्रित होकर महिला सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024