महाराजगंज: नीट में सफल छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार ने किया सम्मानित

परवेज अख्तर/सिवान: महाराजगंज शहर के स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को एक समारोह का आयोजन कर नीट की परीक्षा में चयनित छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्राचार्य सर्वेश्वर भुजबल ने सफल छात्र-छात्राओं को उपहार तथा आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा पूरे जिले के लिए गौरव की बात कही। प्राचार्य ने अभिभावकों के प्रति भी आभार प्रकट करते हुए उनके अतुलनीय योगदान की प्रशंसा की।

सफल छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता में शिक्षकों की भूमिका के लिए आभार प्रकट करते हुए अन्य छात्र-छात्राओ को अपने परिश्रम, अनुशासित तथा संयमित जीवन और सतत प्रयास के लिए प्रेरित किया। ज्ञात हो कि नीट की परीक्षा में अमन विशाल को 641अंक, अर्णव प्रकाश को 620 अंक, मीनाक्षी कुमारी को 607 अंक, पल्लवी कुमारी को 585 अंक, आंशिक राज को 564, दीपांकर दीप को 545 अंक से उत्तीर्ण हुए हैं जिन्हें विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024