तरवारा: देसी कट्टा व चार कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी.बी. नगर थाने की टीम ने शुक्रवार की शाम चाड़ी बाजार में गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक युवक को एक देसी कट्टा व चार जिंदा कारतूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान जामो बाजार थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर खुर्द गांव निवासी जितेंद्र साह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि जितेंद्र साह सुल्तानपुर खुर्द निवासी दीपक कुमार की हत्या करने की नीयत से पीछा कर रहा था। तभी दीपक कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जितेंद्र साह को चाड़ी बाजार से गिरफ्तार कर लिया। जांच के क्रम में उसके पास से एक देसी कट्टा तथा चार जिंदा बरामद की।

ज्ञात हो कि 12 जनवरी 2022 की सुबह बदमाशों ने सुल्तानपुर खुर्द निवासी भाजपा महामंत्री गोरेयाकोठी जनार्दन सिंह की हत्या उनके दरवाजे पर गोली मारकर कर दी थी। इस मामले में जनार्दन सिंह के पुत्र दीपक कुमार ने हत्या की प्राथमिकी कराई थी। इसी बीच दीपक अपनी बाइक से शुक्रवार की शाम चाड़ी बाजार की ओर जा रहा था तभी इसकी भनक मिलते ही जितेंद्र साह ने उसका पीछा शुरू कर दिया। तभी दीपक ने घटना की सूचना जीबी नगर थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जितेंद्र साह को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि देसी कट्टा तथा चार जिंदा कारतूस के साथ जितेंद्र साह को गिरफ्तार किया गया है तथा कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायाधीश ने जेल भेज दिया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026