परवेज अख्तर/सिवान :- नगर पंचायत के टैक्स कलेक्टर की मौत टैक्स वसूल करने के दौरान हर्ट अटैक से हो गयी. मृतक मैरवा के बड़गांव पंचायत के बाबुटोला गांव के अवध किशोर सिंह है. मौत की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया. वही घटना के बाद नप में शोक की लहर दौड़ गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक अवध किशोर सिंह होल्डिंग टैक्स काट रहे थे.
उसी दौरान उन्हें हर्ट अटैक आ गया. जिसके बाद स्थानीय लोग आनन फानन में उन्हें रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. मौत की खबर मिलने पर कार्यपालक पदाधिकारी सहित वार्ड पार्षदों का तांता लग गया. ईओ कुमारी अर्चना ने बताया कि शुक्रवार को डीएम के निरीक्षण कार्यक्रम में साथ रहे. अचानक मौत की खबर मिलने पर से सभी अचंभित हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…