परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के हसनपुरा प्रखंड के पकड़ी पंचायत के मुखिया अनुप मिश्र द्वारा महुअल महाल स्थित जर्जर सड़क में राहगीरों की सुविधा के लिये ईंट गिराना महंगा पड़ गया. गांव के ही दो महिलाओं ने महिला थाना में आवेदन देकर मुखिया पर गंभीर आरोप लगाया है. पीड़िता आशु देवी व अंकिता कुमारी ने कहा है कि मुखिया द्वारा हमारे निजी जमीन में जबरदस्ती सड़क बनाने के लिए ईंट ट्रेक्टर से गिराया जा रहा था. मना करने पर मुखिया अनूप मिश्र, शशि मिश्र व पवन मिश्र द्वारा लाठी डंडे व कट्टा के बल पर हमलोगों को मारा.
हमलोग जान बचाकर घर में भागे तो दरवाजा तोड़ कर घर में घुस गलत नियत से अश्लील हरकतें की गई. साथ ही सोने के चेन व दस हजार रुपया लूटने का आरोप लगाया. इस मामले में मुखिया ने कहा है कि जनहित में सरकारी जर्जर सड़क पर राहगीरों की आवागमन की सुविधा के लिये मेरे द्वारा ईंट गिराया जा रहा था. लेकिन कुछ लोगों की सोची समझी साजिश के तहत मुझ पर बेबुनियाद आरोप लगाकर मेरी प्रतिष्ठा हनन करने का प्रयास किया जा रहा है. प्रशासन आकर कभी भी इस मामलें की जांच कर सकती है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…