Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

छेड़खानी व जानलेवा हमला के आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के आंदर थाना के परिसर से गुप्त सूचना पर आंदर थाना के सहयोग से असांव थाना के सअनि सह केश के अनुसंधानकर्ता सुधीर कुमार ने एक शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शिक्षक वीरेंद्र राजभर को असांव थाना में बंद कर दिया। ज्ञात हो कि 30 जून को असांव थाना क्षेत्र के डेहुरा गांव के टोला भरटोलिया में लकड़ी का जलावन झुलस जाने को लेकर दो पट्टीदारों में जमकर मारपीट हो गई थी, जिसमें प्रथम पक्ष से सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों का इलाज सिवान सदर अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में असांव थाना में एक जुलाई की संध्या घायल धनवती देवी के फर्द बयान पर प्राथमिकी कांड सं 73/18 दर्ज कराई गई थी,
जिसमें चोरी, छेड़खानी, जानलेवा हमला के मामले में शिक्षक वीरेंद्र राजभर,गुड्डू राजभर, दारोगा राजभर, जमादार राजभर, दिलीप राजभर, रामजस राजभर, सुभावती देवी, चंपा देवी को नामजद किया गया था। असांव थाना के एएसआई सुधीर कुमार ने इस केश का मुख्य आरोपित डेहुरा गांव के भरटोलिया गांव निवासी वीरेंद्र राजभर को गिरफ्तार कर लिया तथा बाकी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। [sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024