अतिक्रमण हटाने गए सीओ की ग्रामीणों ने की पिटाई

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हसनपुरा अंचल के रफीपुर गांव में एक विवादित जमीन से अतिक्रमण हटाने गए अंचलाधिकारी और पुलिस को ग्रामीणों के प्रतिरोध का जबरदस्त सामना करना पड़ा। उग्र ग्रामीणों द्वारा किए गए पथराव में अंचलाधिकारी सुनील कुमार सिंह और हुसैनगंज थाना के एक जमादार सहित कुछ पुलिस वालों को चोट आई है। पथराव के दौरान सीओ और जमादार सहित वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने एक मकान के शौचालय में घुस कर किसी तरह अपनी जान बचाई। इस दौरान शरारती तत्वों ने अंचलाधिकारी की जम कर पिटाई कर दी। ग्रामीणों और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रफीपुर निवासी योगेंद्र यादव और संजय यादव के बीच एक सरकारी नाला पर अतिक्रमण को ले कर कई वर्षों से विवाद चल रहा था,जिस पर योगेंद्र यादव ने हसनपुरा अंचलाधिकारी को आवेदन देकर नाला को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की थी। अतिक्रमण हटाने के लिए सीओ हुसैनगंज थाना की पुलिस की मदद से अतिक्रमण हटाने गए तभी यह घटना घटित हो गई।
इस संबंध में हुसैनगंज थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पक्षों के तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है और दोषियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने शिक्षक संजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि हसनपुरा अंचल के कुछ भ्रष्ट कर्मियों के भू माफिया और जालसाजों के साथ मिलीभगत से इस अंचल के कई गांवों में भूमि विवाद काफी बढ़ गया है। इस सिलसिले में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा जिलाधिकारी को आवेदन देकर इस अंचल कार्यालय में पदस्थापित सभी कर्मियों की सामूहिक स्थानांतरण की भी मांग की है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026