Categories: छपरा

छपरा में जाली नोट के बंडल के साथ शिक्षक गिरफ्तार

रूपये के बंडल के साथ पुलिस ने शिक्षक को गिरफ्तार कर ले गई थाने, कर रही है पूछताछ

छपरा: सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र के पचरौड़ बाजार स्थित सब्जी मंडी में रविवार को दोपहर बाद जाली रुपये से सब्जी की खरीदारी कर रहे एक सरकारी शिक्षक को दुकानदारों ने संदेह के आधार पर पकड़ लिया। जब दुकानदारों ने उक्त शिक्षक की तलाशी ली तो उसके पास रुपयों का बंडल मिला। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तरैया थाने को सूचना दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुची पुलिस को ग्रामीणों ने शिक्षक को जाली नोटों के बंडल के साथ पुलिस को सौंप दिया। गिरफ्तार शिक्षक नारायणपुर गांव का रहने वाला है

जो चंचलिया सरकारी विद्यालय में कार्यरत है। सब्जी बिक्रेता छोटू साह ने बताया कि उनके यहां से आरोपी शिक्षक ने 60 रुपये तथा धनंजय कुमार के यहा से एक सौ रुपये की खरीदारी किया और सौ-सौ रुपये का नोट दिया। जब उनलोगों को संदेह हुआ तो वे लोग सौ रुपये के नोट को पानी से भीगो कर देखा तो वह नकली नोट था। जिसके बाद दुकानदारों ने शिक्षक को पकड़ लिया और नकली नोट के बारे में पूछताछ करने लगे। शिक्षक का स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर उसकी तलाशी लिया तो उसके पास नकली नोट का बंडल था। जिसके बाद ग्रामीणों ने हल्ला मचाया और पुलिस को सूचना देकर उक्त शिक्षक को पुलिस के हवाले कर दिया।

स्थानीय दुकानदारों का कहना था कि पूर्व में भी वह शिक्षक नकली नोटों से उसके यहां सब्जी तथा अन्य दुकानदारों से खरीदारी कर चुका है। इस सम्बंध में तरैया थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह ने बताया कि नकली नोट के साथ गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। सामाचार प्रेषण तक इस मामले में प्राथमिकी दर्ज नही हो सकी थी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026