छपरा: पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर रसूलपुर थानाध्यक्ष प्रभाकर कुमार भारती के नेतृत्व में सशस्त्र पुलिस बल ने अतरसन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के समीप छापेमारी कर दो वाहन लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इस दौरान बिक्री करने के लिए लुटेरों के द्वारा लायी गयी एक अपाची बाइक को जप्त कर लिया है.
बताया जाता है कि पुलिस को देख कर एक वाहन लुटेरा फरार हो गया है. पुलिस की इस कार्रवाई की सर्वत्र सराहना हो रही है. बताया जाता है कि बरामद बाइक डेढ़ माह पहले इसुआपुर थाना क्षेत्र से लूटी गयी है.गिरफ्तार वाहन लुटेरों की पहचान रसूलपुर थाना क्षेत्र के चड़वा गांव निवासी पवन शर्मा के पुत्र आदर्श कुमार बाल गांव निवासी मुन्ना यादव के पुत्र मिथिलेश कुमार यादव के रूप में की गई है. जबकि मौके से फरार वाहन लुटेरे की पहचान केदार परसा गांव निवासी शुभ नारायण यादव के पुत्र संदीप यादव के रूप में हुई है.
बताया जाता है कि पुलिस फरार वाहन लुटेरे संदीप की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. पुलिस की सक्रियता से अपराधियों में भय व दहशत उत्पन्न हो गया है. वहीं आम जनता में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ गया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…