परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मड़सरा के सहायक शिक्षक कन्हैया मिश्रा को दिनदहाड़े कक्षा सात में पढ़ाने के दौरान अपराधियों द्वारा गोली मारने की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पूरे दिन सिर्फ इस घटना की ही चर्चा होती रही। जितने भी शिक्षकों को इस घटना की जानकारी हुई वे घायल कन्हैया का हाल जानने के लिए पहुंच गए। वहीं खौफ के इस मंजर को अपनी आंखों में कैद किए बच्चे हतप्रभत थे और वे कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थे। बाद में हिम्मत जुटाते हुए बच्चों ने बताया कि लाल गमछी ओढ़ कर दो बदमाश आए और सर से उनका नाम पूछते हुए कहा कि तुम्ही हो कन्हैया, इस पर सर ने जैसे ही हां कहा, अपराधियों ने सिर के पेट में गोली मार दी। इसके बाद उनके नजदीक जाकर सिर में भी गोली मार दी और पैदल ही स्कूल के बाहर निकल गए। हमलोग शोर मचाने लगे और कमरे में रोने लगे। इसके बाद स्कूल के शिक्षक पकड़ों पकड़ों कहते हुए कमरे में आए और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। सर के पेट से खून निकल रहा था। अपराधियों की धरपकड़ के लिए स्कूल के कुछ बच्चों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन अपराधी तेज गति से बाइक भगाते हुए फरार हो गए। घटना के बाद काफी संख्या में ग्रामीण एवं पुलिस पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घटना के पुलिस छानबीन में जुट गई है तथा अपराधियों की पहचान करने में लगी हुई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…