परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के जलालपुर व मछौती गांव में सोमवार की शाम ठनका गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। मृतकों में जलालपुर निवासी जगलाल मांझी के पुत्र राहुल कुमार मांझी (19) व मछौती निवासी शिवनाथ राम शामिल हैं। मौत की सूचना के बाद दोनों परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जलालपुर गांव में नलजल का कार्य चल रहा था, इसी बीच बारिश के बीच ठनका गिरा। ठनका गिरने से खेत में काम कर रहा मजदूर जलालपुर निवासी जगलाल मांझी के पुत्र राहुल कुमार मांझी (19) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। साथ हीं उसके साथ काम कर रहे उसी गांव के शुभना मांझी के पुत्र ऋषाल कुमार मांझी तथा सुबा मांझी के पुत्र विशाल कुमार मांझी घायल हो गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…