Categories: पटना

स्कूल पेन न ले जाने पर टीचर ने दी ऐसी सजा, अस्पताल पहुंची मासूम: जानें पूरा मामला

पटना: पश्चिमी चंपारण के बगहा पुलिस जिला के भितहां थाना क्षेत्र के मच्छहा पंचायत में एक सरकारी शिक्षक ने मासूम की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसमें उसकी तबीयत इतनी बिगड़ गयी कि उसको अस्पताल ले जाना पड़ा। शिक्षक की पिटाई से बच्ची इतनी सहमी हुई है कि विद्यालय जाने के नाम पर कांप उठती है।

मामला राजकीय प्राथमिक विद्यालय नवका टोला पिपरहिया का है। जहां शिक्षक ने विद्यालय के वर्ग दो में पढ़ने वाली एक मासूम बच्ची सुफिया शाहीद की बेरहमी से पिटाई कर उसके पूरे शरीर पर लाल रंग के घाव का निशान बना दिया है। हालांकि मामला विगत मंगलवार का बताया जा रहा है। वहीं उक्त बच्ची के मां जुमनी खातून के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

घायल बच्ची के पिता जमील हसन ने बताया कि उसकी 7 वर्षीय बच्ची सुफिया पढ़ने के लिए स्कूल गयी थी। जहां विद्यालय के शिक्षक प्रकाश चंद्र पाठक द्वारा बच्ची की डंडे से पिटाई कर पूरे पीठ पर घाव के निशान बना दिए। बच्ची को घायल अवस्था में घर लाया गया। जहां आज तीन दिनों से बच्ची दर्द से कराह रही है। वहीं आरोपी शिक्षक घटना के बाद स्कूल से फरार है।

घायल बच्ची के पिता ने बताया कि उसकी बच्ची का इतना ही कसूर था कि वह घर से कलम ले कर जाना भूल गयी थी। जिस कारण शिक्षक द्वारा बच्ची की पिटाई की गई जिससे वह घायल हो गयी। वहीं शिक्षक प्रकाश चंद्र पाठक का कहना है कि दो बच्चियां आपस में लड़ रही थी, कई बार मना करने पर भी नहीं मानी जिसके चलते मुझसे दो-तीन छड़ी लग गई है।

शुक्रवार को इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष शाहिद अनवर अंसारी ने बताया कि पिपरहिया गांव के जमील हसन की बेटी सुफिया शहीद उक्त विद्यालय में कक्षा दो में पढ़ती है। बीते मंगलवार को सूफिया कलम लेकर विद्यालय नहीं गई थी। जिसपर नाराज शिक्षक प्रकाश चन्द्र पाठक ने छात्रा की पिटाई कर दी। इससे नाराज छात्रा की मां ने शिक्षक के विरुद्ध पिटाई करने के आरोप में एफआईआर दर्ज किया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026