Categories: पटना

दुश्मनी में गई जान! मधुबनी में 6 बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से युवक की मौत

मधुबनी: शनिवार दोपहर मधुबनी-रामपट्टी मुख्य मार्ग पर जेल के पास स्थित मिथिला मीट हाउस (होटल) के मालिक संजीत यादव पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. हालांकि उन्हें गोली नहीं लगी लेकिन इस घटना में उनके छोटे भाई की गोली लगने से मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रामपट्टी की ओर से बाइक सवार होकर आए छह बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया. चार-पांच गोली फायरिंग की और सभी भाग गए.

मृतक की पहचान पंडौल थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव निवासी 38 वर्षीय रंजीत यादव के रूप में हुई है. रंजीत होटल मालिक संजीत यादव का छोटा भाई है. रामपट्टी जेल चौक के पास की ये पूरी घटना है. हत्या क्यों की गई है इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. कितनी गोली लगी है और कितने राउंड फायरिंग हुई है इसकी पुष्टि नहीं की गई है. स्थानीय लोग चार-पांच राउंड की बात कह रहे हैं.

घटना के बाद रंजीत यादव को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. इधर, घटना के बाद रंजीत की पत्नी बार-बार बेहोश हो रही थी. परिजनों के आंसू नहीं रुक रहे थे. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

बड़े भाई संजीत यादव ने कही दुश्मनी की बात

संजीत यादव के मुताबिक घटना के पीछे रोहित यादव का हाथ है. रोहित यादव पहले से ही अपराधी किस्म का युवक है और रंजीत से उसकी दुश्मनी चल रही थी. संजीत ने बताया कि पुरानी दुश्मनी के कारण उसके भाई की हत्या की गई है. इसके पीछे जमीन विवाद की भी बात कही जा रही है. फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का खुलासा करने में लगी है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए मधुबनी नगर थाना, सकरी, पंडौल एवं राजनगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर रही है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026