दरौंदा

स्वच्छता को ले शिक्षक व बच्चों ने अभिभावकों किया जागरूक

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के दारौंदा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बुधवार को स्वच्छता एवं मुहिम पंजी संधारित करने को लेकर पोषण क्षेत्र के लोगों को जागरूक किया गया। इस संबंध में बीईओ अजय कुमार ने बताया कि प्रखंड के 17 पंचायतों के सभी वार्ड में स्वच्छता अभियान के तहत शौचालय बनवाने के लिए वार्डों में शौचालय विहीन घर जाकर अभिभावकों एवं ग्रामीणों को जागरूक किया गया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पंचायत में पांच शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। एक शिक्षक को तीन-तीन वार्ड की जिम्मेदारी दी गई है। इस कार्य में करीब 80 शिक्षकों को लगाया गया है। सभी चयनित शिक्षक, बच्चे, आंगनबाड़ी सेविका आदि ने करीब सैकड़ों लोगों को शौचालय के बारे में जानकारी दी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026