परवेज अख्तर/सिवान : जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित पड़ौली साह टोला स्थित खेल मैदान में गुरुवार की रात जिला स्तरीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी अनूप कुमार तिवारी, विशिष्ट अतिथि मुखिया संघ के अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, आयोजक लोक गायक हरिओम राठौर एवं प्रेम राजन सिंह उर्फ टिंकू सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित और फीता काट कर किया। उद्घाटन मैच गोपालगंज की धर्मबारी तथ चंपारण की बनकटी टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतक धर्मबारी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाई। जवाब में खेलने उतरी बनकटी टीम ने 1 विकेट के नुकसान पर 18 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर नौ विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के आर्यन कुमार सिंह को घोषित किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…