परवेज अख्तर/सिवान : स्थानीय थाने की गश्त पार्टी ने शुक्रवार की दोपहर थाना क्षेत्र के सिरकलपुर चेक पोस्ट के पास वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में शराब के साथ साइकिल पार्ट्स लदा एक ट्रक (यूपी 17 एटी 7319) को जब्त कर लिया। गिनती के बाद 198 पेटी हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब हरियाणा के सोनीपत से झारखंड के सरायकेला ले जाया जा रहा था। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच दल को सतर्क कर दिया गया था, जिसके आधार पर स्टेटिक्स जांच दल के विक्रमा मांझी के साथ एसआई नागेंद्र प्रसाद और मोहनलाल पासवान ने शस्त्र बल के साथ नाकेबंदी कर जाल बिछाया और सूचना के आधार पर उक्त गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक रोकने के बजाय और तेज गति से गाड़ी भागने की कोशिश करने लगा। बावजूद उसे पुलिस बलों ने उसे पीछा कर पकड़ लिया। बरामदगी के बाद गाड़ी को गुठनी थाना लाकर जांच की गई तो साइकिल पार्ट्स के बीच में भारी मात्रा में शराब की पेटी बरामद हुई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…