परवेज अख्तर/सिवान : भूटान के फुस्टुलिन शहर मे आयोजित तीसरे साउथ एशियन ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में भाग लेने सिवान से खिलाड़ियों की टीम शुक्रवार को रवाना हुई। यह प्रतियोगिता पांच और छह जनवरी तक चलेगी। इस प्रतियोगिता में बिहार प्रदेश से 11 खिलाड़ियों का चयन हुआ है जिसमें सिवान जिला ग्रेपलिंग संघ के 5 खिलाड़ी भी शामिल हैं। ये सभी खिलाड़ी भारतीय ग्रेपलिंग संघ के तरफ से भारत देश के लिए खेलेंगे। इन सभी 2017 एवं 2018 में भी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण एवं रजत जीत कर बिहार प्रदेश एवं भारत देश का नाम रोशन कर चुके हैं। इन खिलाड़ियों की टीम कोच एवं अंतरराष्ट्रीय रेफरी मनीष तिवारी के नेतृत्व में शुक्रवार को भूटान के लिए रवाना हुआ। टीम में रेनु कुमारी, प्रीति कुमारी, संयुक्त राज सिंह,अनामिका कुमारी, इंद्रजीत कुमार आदि शामिल हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…